राजनीति

चुराह विधानसभा क्षेत्र के त्रिलोक सिंह बने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष

3rd Eye News

तीसा-चुराह विधानसभा क्षेत्र के त्रिलोक सिंह कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष बने है। पार्टी हाईकमान और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनुचित विभाग अमित नंदा द्वारा कई जिला के अध्यक्ष बदल दिए है जिसमें जिला चंबा से त्रिलोक सिंह का नाम शामिल रहा। पार्टी हाईकमान ने नई नियुक्तियों में त्रिलोक सिंह को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष मनोनित किया है। इससे पूर्व वह कांग्रेस अनुसूचित विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष, बीडीसी सदस्य मुख्य पदों सहित अन्य पदों पर रह चुके है। त्रिलोक सिंह ने पार्टी हाईकमान, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज, चुराह नेता यशवंत खन्ना, पूर्व हज कमेटी चेयरमैन दिलदार अली का आभार व्यक्त किया है।


3rd Eye News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button