राजनीति

प्रतिभा सिंह बोलीं- बागी विधायकों के निलंबन में हुई जल्दबाजी, लोकसभा चुनाव में होगा नुक्सान 

3rd Eye News

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधायकों के निलंबन में जल्दबाजी की गई है*।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधायकों के निलंबन में जल्दबाजी की गई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को इसका नुकसान होगा। हॉलीलॉज में पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि जिन छह विधायकों का नाराज होना जायज है। उन्हें बिठाकर उनकी बात को सुना जाना चाहिए था। मैंने भी बातें हाईकमान के समक्ष रखी हैं। बीते रोज भी मामला पर्यवेक्षकों के समक्ष रखा है।

उन्होंने कहा कि आज जो परिस्थिति बनी है उसे कई बार हाईकमान के समक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की एक बहुत बड़ी राजनीतिक विरासत थी। वह क्या चाहते थे और क्या हो रहा है, इन सारी चीजों को हाईकमान के समक्ष रखा गया है। पार्टी आलाकमान को तय करना है कि आगे क्या करना है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह मंत्री पद से इस्तीफा दिया है और वह अभी भी इस पर कायम है।


3rd Eye News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button